मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पुजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक संस्कार रस्म निभाई। स्थानीय परंपरा के अनुरूप यह संस्कार रस्म दिवंगत व्यक्ति की याद में सुबह और शाम में किया जाता है। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ यह पारिवारिक रस्म स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप निभाई।