*पाकुड़ अंचल के चांदपुर एवं प्यादापुर चेकपोस्ट का खनन निरीक्षक ने किया निरीक्षण; अवैध परिवहन में संलिप्त हाईवा को किया गया जब्त*

पाकुड़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनन निरीक्षक द्वारा पाकुड़ अंचल अंतर्गत चांदपुर चेकपोस्ट एवं प्यादापुर चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्यादापुर चेकपोस्ट पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन पकड़ा गया। जांच के क्रम में वाहन को जब्त कर नगर थाना, पाकुड़ को सुपुर्द कर दिया गया।

खनन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खनिज परिवहन की नियमित निगरानी एवं चेकपोस्टों पर सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *