मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत संचालित केंद्रों की व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बुधवार को विभिन्न दाल-भात केंद्रों का निरीक्षण किया गया।जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने रेलवे स्टेशन, डालटनगंज के समीप संचालित दाल-भात केंद्र, हॉस्पिटल चौक, मेदिनीनगर के पास संचालित केंद्र तथा चैनपुर प्रखंड अंतर्गत संचालित दाल-भात केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में साफ-सफाई, नियमित संचालन एवं लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालकों को केंद्र परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने, प्रतिदिन केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने तथा केंद्र पर भोजन करने वाले लाभुकों से संबंधित तिथिवार पंजी का समुचित संधारण करने का निर्देश दिया गया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने विभिन्न केंद्रों पर भोजन कर रहे लाभुकों से भी बातचीत की तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र संचालकों को योजना के निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।