गढ़वा जिले में आज मोबाइल टावर प्रतिनिधियों के साथ जिला टेलीकॉम समिति की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि जिले के अतिसुदूरवर्ती क्षेत्र बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र में मोबाइल टावर लगा दिया गया है। वहीं बरगड़, बरडीहा एवं खरौंधी में भी टावर लगाये गये हैं। उपायुक्त ने इन सभी प्रखंडों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी देने का निर्देश दिया। विदित हो कि जिलान्तर्गत रिलाइंस जियो इंफराटेल, एटीसी, रिलायंस इन्फोकॉम, टॉवर विजन, एसेंड टेलीकॉम, भारती इंफराटेल एवं इंडस कंपनी आदि द्वारा मोबाईल टॉवर का निर्माण किया गया है।

बैठक के दौरान बूढ़ा पहाड़ जैसे सुदूरवर्ती इलाकों में टेलीकॉम टावर नहीं लगने की बात प्रकाश में आई, जिस पर टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बताया गया कि बूढ़ा पहाड़ में टेलीकॉम टावर का निर्माण कर दिया गया है। चूंकि मोबाइल टॉवर निर्माण संबंधी पूर्ण सूचना इन कंपनियों द्वारा स्थानीय कार्यालयों को नहीं दी गई है। अत: संबंधित प्रतिवेदन लिखित में देने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जिले के बरगढ़, बरडीहा एवं खरौंधी प्रखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने की बात बताइ। साथ ही सीएससी मैनेजर द्वारा भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी ‘च’ में भारत नेट का इंस्टालेशन नहीं होने की जानकारी से अवगत कराया गया।

बैठक में उपस्थित विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों द्वारा बताया गया कि उक्त प्रखंडों में टावर का निर्माण कर दिया गया है परंतु किस कारण से कनेक्टिविटी नहीं आ रही है इसकी जांच कर इसका निराकरण शीघ्र कर दिया जाएगा।

कुछ प्रखंडों में भारत नेट एवं अन्य कनेक्टिविटी सर्विस का रिचार्ज नहीं होने के कारण कनेक्टिविटी की उपलब्धता नहीं होने की बात सामने आई। फलस्वरूप उपायुक्त ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिम्मेदार बताते हुए निर्देशित किया कि उपरोक्त कनेक्टिविटी सर्विस का रिचार्ज शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। रिचार्ज नहीं होने के कारण अमुक स्थानों पर कनेक्टिविटी नहीं होना लापरवाही प्रदर्शित करता है।

बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के संबंधित पदाधिकारी आदि वर्चुअल रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *