यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) का तीन दिवसीय हड़ताल 28 से 30 सितम्बर 2026 तक है। इसे लेकर बैंक की सेवाएं प्रभावित होने की उम्मीद है। इसे लेकर विभिन्न बैंकों द्वारा बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किये जाने की तैयारी की गई है।

इसके बावजूद भी बैंक उपभोक्ताओं (ग्राहकों) से के पंजिकृत मोबाइल नंबर (बैंक खाते के साथ जुड़े मोबाइल नंबर) पर मैसेज भेजकर ग्राहकों से अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने संबंधी सूचनाएं (मैसेज) भेजे जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को बैंकिंग सेवा के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

बैंक द्वारा भेजे गये मैसेज के माध्यम से ग्राहकों को अवगत कराया जा रहा है कि UFBU द्वारा 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों के लिए हड़ताल का प्रस्ताव उन्हें दिया गया है। हड़ताल की अवधि के दौरान बैंकों द्वारा आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने की भरसक प्रयास की जा रही है।

बैंकों ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि हड़ताल की तारीखों से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें। नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का इस्तेमाल करें। ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल करें। बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करने का भी अनुरोध किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *