जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की। रेनकोट पहने 5-6 अपराधियों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया।

विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड संतोष कुमार के साथ बंदूक की बट से मारपीट की गई। इसके बाद अपराधियों ने बैंक मैनेजर को गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया और 42 लाख रुपये से अधिक नकदी तथा लॉकर में रखे स्वर्णाभूषण लूट लिए। वारदात के बाद अपराधी दो बाइकों से फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों और रास्तों पर छापेमारी व चेकिंग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed