रांची: गुरुवार को रांची-जमशेदपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मंत्री के पति जमशेदपुर में रहते हैं और सेल में कार्यरत हैं। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
