रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकरिम्स में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

रिम्स के क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में सुरक्षा बलों की तैनाती, QRT एवं वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम होगा प्रभावी

मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ झड़प तथा अस्पताल परिसर में सुरक्षा से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक, सम्पदा पदाधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, DMS सहित होमगार्ड, SAP एवं JAP के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अस्पताल के विभिन्न संवेदनशील एवं क्रिटिकल क्षेत्रों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई।


निदेशक ने निर्देश दिया कि ट्रॉमा सेंटर, मेडिसिन, सर्जरी, ICU एवं सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक्स सहित प्रमुख क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अलग-अलग विंग में विभाजित करते हुए प्रत्येक विंग के लिए एक नामित प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—
• क्रिटिकल क्षेत्रों में तीन पालियों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
• 24×7 Quick Response Team (QRT) का गठन किया जाएगा, जो किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचेगी।
• सुरक्षा कर्मियों के बीच त्वरित एवं प्रभावी समन्वय के लिए वायरलेस वॉकी-टॉकी कम्युनिकेशन सिस्टम की शुरुआत की जाएगी।
• सुरक्षा कर्मियों की नियमित परेड एवं ब्रीफिंग कराई जाएगी। प्रत्येक रविवार को सुरक्षा गार्डों की विशेष परेड आयोजित की जाएगी।
• सुरक्षा कर्मियों की तैनाती एवं ड्यूटी की पारदर्शी निगरानी के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित किया जाएगा।
• संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान JDA के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों को निदेशक के समक्ष रखा। निदेशक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें सभी समस्याओं का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

निदेशक ने कहा कि मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा रिम्स प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अस्पताल में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं मरीज हितैषी वातावरण बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।

https://zindagijindabaad.com/jssc-exam-cgl-kundan-kumar-arrested/

https://zindagijindabaad.com/ranchi-sadar-hospital-cancer-report-2-hours/

https://rimsranchi.ac.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *