रांची। जिंदगी जिंदाबाद
JSSC CGL Exam Latest News
JPSC-JSSC Exam Cancelled: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर छिड़ा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लैकलिस्टेड एजेंसी TSR Data Processing Private Limited (TDPL) के माध्यम से आयोजित की गई सभी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की है। सरकार के इस बड़े फैसले के बाद अब राज्य चयन आयोग (JPSC और JSSC) की साख और परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
JPSC-JSSC Exam Cancelled: 14वीं JPSC PT से भड़का असंतोष का मामला
मामले की शुरुआत 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) में सामने आई अनियमितताओं के बाद हुई। परीक्षा प्रक्रिया और एजेंसी की संदिग्ध कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच CID को सौंप दी थी। हालांकि, जांच की आंच केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं रही और अभ्यर्थियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए TDPL द्वारा पूर्व में आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच का फैसला लिया गया। Hemant Soren Decision on JPSC
JPSC-JSSC Exam Cancelled: दोनों आयोगों की 15 परीक्षाएं आईं जद में
14th JPSC PT Cancelled उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, TDPL के जिम्मे JPSC की 10 और JSSC की 5 महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं थीं। इनमें नियमित और बैकलॉग भर्तियों सहित संयुक्त सिविल सेवा मुख्य व प्रारंभिक परीक्षा, सिविल जज जूनियर डिवीजन, सहायक लोक अभियोजक (APP), इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज, बॉयलर इंस्पेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर और झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) शामिल हैं। वहीं, JSSC की ओर से कराई गई CGL (JGGLCCE), तकनीकी/विशिष्ट स्नातक परीक्षा, फील्ड वर्कर, वनरक्षक और PGT शिक्षक भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
JPSC-JSSC Exam Cancelled: जयराम महतो और सोनम वांगचुक का समर्थन
छात्र आंदोलन को उस वक्त और बल मिला जब देर रात विधायक जयराम महतो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुँचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूख हड़ताल भले टूट जाए, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। उधर, आंदोलनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत और निष्ठा रंग लाई है।
JPSC-JSSC Protest: केंद्रीय जांच और दोबारा परीक्षा की मांग
इधर, अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि वे केवल CID जांच से संतुष्ट नहीं हैं। आंदोलनरत छात्रों की मुख्य मांग है कि मामले की गहराई को देखते हुए जांच CBI या ED जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराई जाए, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को आधिकारिक तौर पर रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित की जाएं।
JPSC-JSSC Exam Cancelled: सरकार का रुख और वर्तमान स्थिति
सूत्रों के अनुसार, मई 2025 के बाद से JSSC ने TDPL को कोई नया काम नहीं सौंपा है। सरकार का दावा है कि अभ्यर्थियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जांच के बाद पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर दोबारा परीक्षाएं कराई जाएंगी। फिलहाल, राज्य के लाखों युवाओं की नजरें सरकार के अगले प्रशासनिक कदम पर टिकी हैं। TDPL Agency Scam Jharkhand JSSC CGL Exam Latest News
JSSC CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द: खुशी में झूमे अभ्यर्थी, पर CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन
