रांची। जिंदगी जिंदाबाद
मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है, जिसके कारण कल ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके अवसाद में परिवर्तित होकर अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तटों से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
विभाग ने कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में मूसलाधार बारिश के रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, गोवा और राजस्थान में दिन भर भारी वर्षा की संभावना है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, उत्तराखंड और भारत के उत्तर पूर्वी भागों में भी इस महीने की 15 तारीख तक इसी तरह के मौसम की आशंका है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
https://zindagijindabaad.com/211-vishesh-shikshak-supreme-court-faisla/
https://mausam.imd.gov.in/ranchi/
