Jharkhand Weather: कल से 8 तक पूरे झारखंड में झमाझम बारिश, कोल्हान, संताल व पलामू प्रमंडल में भारी बारिश का AlertJharkhand Weather: कल से 8 तक पूरे झारखंड में झमाझम बारिश

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बुधवार यानी कि 5 अगस्त को मौसम की चाल पूरी तरह बदल जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कल राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।

Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

उत्तर प्रदेश व बिहार के ऊपर बने चक्रवाती घेरे (Cyclonic Circulation) और मानसून ट्रफ के असर से कल बारिश का फैलाव काफी व्यापक रहेगा। मौसम विभाग ने कल के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज), उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार) तथा दक्षिण-पूर्वी इलाकों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है

Jharkhand Weather: वज्रपात की आशंका

भारी बारिश के साथ-साथ राज्य भर में कल कई जगहों पर वज्रपात (ठनका) गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है

Jharkhand Weather: रांची में कल छाए रहेंगे बादल, दो-तीन बार हो सकती है बारिश

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में भी कल दिनभर बादल छाए रहेंगे। मौसम केंद्र के अनुसार रांची में कल दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश और बादलों की वजह से कल रांची का अधिकतम तापमान घटकर 29°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने आम नागरिकों और किसानों को गरज-चमक के समय सतर्क रहने तथा खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

8 अगस्त तक का Jharkhand Weather अपडेट

मौसम विभाग ने 4 से 8 अगस्त तक पूरे राज्य में गर्जन, वज्रपात (ठनका) और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जिलेवार पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 अगस्त को हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और बोकारो में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 5 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी जिलों (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 6 अगस्त को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 7 और 8 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और लोहरदगा में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 8 अगस्त तक आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और दिन में दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।

सामान्य से कम हुई है बारिश

मानसून सीजन के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जून से 4 अगस्त 2026 तक झारखंड में औसत सामान्य वर्षा 549.3 mm के मुकाबले केवल 392 mm बारिश ही दर्ज की गई है, जो सामान्य से 29% कम (Deficit) है। राज्य के 24 जिलों में से केवल पश्चिमी सिंहभूम (+9%) में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि चतरा (-63%), गढ़वा (-61%), पाकुड़ (-60%), देवघर (-54%), कोडरमा (-50%) और गिरिडीह (-46%) जैसे जिलों में बारिश की गंभीर कमी बनी हुई है। रांची जिले में अब तक 469.8 mm बारिश हुई है, जो सामान्य से 17% कम है और सामान्य श्रेणी में आती है।

Prashant Kishor: बांकीपुर ने तय कर दिया जनसुराज का भविष्य: प्रशांत किशोर के लिए कसौटी और परीक्षा की घड़ी

https://zindagijindabaad.com/prashant-kishor-bankipur-future-of-jan-suraaj/

https://mausam.imd.gov.in/ranchi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *