Ranchi Power Cutमेंटेनेंस के कारण रांची में आज कुछ इलाकों में Power Cut होगा

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

रांची में बिजली कटौती Alert: रातू रोड और अपर बाजार समेत रांची के कई इलाकों में आज यानी 14 जुलाई को मेंटेनेंस और विकास कार्यों के चलते कुछ घंटों के लिए Power Cut रहेगा।। इसलिए समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।

बिजली विभाग द्वारा अलग-अलग फीडरों में काम किए जाने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

रातू रोड और आर्यपुरी (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक):Alert


राजभवन सब स्टेशन के रातू रोड फीडर में आरडीएसएस (RDSS) योजना के तहत एलटी (LT) तार बदलने का काम किया जाएगा। इस वजह से सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक आर्यपुरी, रातू रोड और इसके आसपास के इलाकों में बिजली पूरी तरह बंद रहेगी यानी कि Power Cut रहेगा।

Alert अपर बाजार और आसपास के क्षेत्र (सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक)


Alert अपर बाजार, वहीं, 11 केवी अपर बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पेड़ों की डालियों की छंटाई (ट्रिमिंग) का काम किया जाना है। इसके चलते सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक मैकी रोड, कालीबाबू स्ट्रीट, किशोरी यादव चौक और उसके आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें

https://zindagijindabaad.com/horoscope-rashifal-for-july-14-find-out/

https://jbvnl.co.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *