Aaj ka rashifalRashifal: 12 जुलाई का विशेष राशिफल

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

Rashifal: 12 जुलाई 2026 का विशेष राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल हर दिन हमारे जीवन में नए अवसर और चुनौतियां लेकर आती है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए जहां आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को सेहत, निवेश और अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

जिंदगी जिंदाबाद पर आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन करियर, प्रेम, धन और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहने वाला है और किन उपायों को अपनाकर आप अपने दिन को और भी बेहतर बना सकते हैं।

मेष:

विनम्र स्वभाव से तारीफ मिलेगी। बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च हो सकता है। नई योजनाओं में माता-पिता का भरोसा जीतें। ससुराल पक्ष से कोई परेशान करने वाली खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ सूझबूझ से पारिवारिक तनाव दूर करें।

उपाय: उगते सूर्य को निहारते हुए ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।

वृष:

विचारों में लचीलापन लाएं, व्यक्तित्व निखरेगा। भाई-बहनों को उधार देने से आर्थिक तंगी आ सकती है। सूझबूझ से पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। समय की कद्र करें। जीवनसाथी के साथ शाम बेहतरीन गुजरेगी।

उपाय: आर्थिक मजबूती के लिए तामसिक चीजों (मांस-मदिरा) से दूर रहें।

मिथुन:

शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना प्रियजन से विवाद हो सकता है। कागजी काम में सावधानी बरतें। शांति से दिन का आनंद लें।

उपाय: बुजुर्ग महिला या दादी की सेवा से प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कर्क:

खेलकूद और बाहरी गतिविधियों में समय बीतेगा। हवाई योजनाओं में धन बर्बाद न करें। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमना या फिल्म देखना सुकून देगा। आपके पास खुद के लिए पर्याप्त समय रहेगा। वैवाहिक जीवन का सुखद पहलू सामने आएगा।

उपाय: केसर युक्त दूध या जल का सेवन करें।

सिंह:

परिवार की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन रियल एस्टेट में निवेश फायदेमंद रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दिल की बात साझा करने से मानसिक बोझ हल्का होगा। अपने लिए समय निकाल पाएंगे। अच्छी किताब पढ़ने से विचार मजबूत होंगे।

उपाय: किसी साधु को काला-सफेद कपड़ा दान करें।

कन्या:

व्यस्तता के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। किसी मित्र को बड़ा उधार देने से बचें, आर्थिक तंगी हो सकती है। शाम दोस्तों के साथ मजेदार रहेगी। इच्छाशक्ति के बल पर हर मुश्किल आसान होगी। जीवनसाथी से आत्मीय बातचीत होगी।

उपाय: विष्णु जी के 8 नामों (अच्युतं केशवं…) का पाठ करें।

तुला:

मानसिक तनाव और थकान से बचने के लिए आराम करें। सोच-समझकर निवेश करें। बहस के दौरान कड़वी बातें बोलने से बचें। दूर रहने वाले पार्टनर की याद सताएगी। जीवनसाथी का सहयोग आपका दर्द गायब कर देगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

उपाय: सफेद फूल और कुछ सिक्के जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक:

लंबे समय से चल रहा तनाव खत्म होगा। रुका हुआ धन या पुराना कर्ज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के पेंडिंग काम पूरे होंगे। पहली नजर में प्यार हो सकता है। यात्रा के मौके मिलेंगे। माता के साथ बचपन की यादें साझा करेंगे।

उपाय: सफेद संगमरमर पर सफेद चंदन लगाकर जल प्रवाहित करें।

धनु:

आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। छोटे व्यापारियों को करीबियों की सलाह से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से यात्रा टल सकती है। खाली समय में किताब पढ़ें। जीवनसाथी का महत्व समझ आएगा। नजदीकी यात्रा मनोरंजक रहेगी।

उपाय: अस्पताल में मरीजों की मदद करें।

मकर:

सामाजिक मेलजोल और मनोरंजन में समय बीतेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कामों पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। दिन उत्साहजनक रहेगा और वैवाहिक जीवन में खूबसूरत बदलाव आएगा। दिनचर्या सुधारें।

उपाय: पेड़-पौधों की नई कोपलें और अंकुर न तोड़ें।

कुम्भ:

सुकून देने वाले कामों में समय लगाएं। दिन में पैसों की किल्लत रह सकती है, लेकिन शाम को धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ शाम बीतेगी। प्रेम संबंध ऊर्जावान बनाए रखेंगे। घर में पूजा-पाठ या हवन का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ उधार वापस मिलेगा।

उपाय: घर की उत्तर या पश्चिमोत्तर दिशा में मनी-प्लांट या एक्वेरियम रखें।

मीन:

खास लोगों से मिलते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी बड़े बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। अपनी बात थोपने की आदत से बचें, विवाद हो सकता है। किसी काम के आ जाने से माता की सेवा का मौका छूट सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय: गरीबों के लिए पीने के पानी का घड़ा (मटका) भर कर रखें।

स्वास्थ्य विभाग में निकली वैकेंसी…जानिए इस लिंक में

https://zindagijindabaad.com/jharkhand-health-department-156-post-vacancy/

आपके काम की खबर यहां भी…

https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=159140&ModuleId=3&reg=48&lang=2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *