झारखंड में संविदा और कंप्यूटर ऑपरेटर की बल्ले बल्लेझारखंड में कंप्यूटर ऑपरेट को स्थायी भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता

झारखंड में कार्य कर रहे संविदा और आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों को झारखंड राज्य की स्थायी भर्ती में अब मिलेगा वेटेज मिलेगा और उन्हें सीमा में छूट दी जाएगी। झारखंड सरकार संविदा और आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है। जिलों में संविदा या आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य सरकार अब सीधी भर्ती में इन कर्मियों को न केवल वेटेज (अतिरिक्त अंक) देगी, बल्कि उम्र सीमा में भी विशेष छूट प्रदान करेगी। सरकार ने संवर्ग नियमावली 2026 में इसका स्पष्ट प्रावधान किया है।

मिलेगी वन टाइम विशेष छूट


नए प्रावधानों के तहत, संविदा या आउटसोर्सिंग वाले कंप्यूटर ऑपरेटरों को एक बार के लिए (वन टाइम) विशेष छूट दी जाएगी। इन कर्मियों ने जितने वर्षों तक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में सेवा दी है, उन्हें आयु सीमा में उतने ही वर्षों की छूट का लाभ मिलेगा। चूंकि कई ऑपरेटरों की उम्र काफी अधिक हो चुकी है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, छूट के बाद भी अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

3 वर्ष से अधिक सेवा पर मिलेंगे अतिरिक्त अंक


समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2026 के अनुसार, जिन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 3 वर्ष (36 महीने) से अधिक की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें नियुक्ति परीक्षा में कार्य अनुभव का सीधा लाभ मिलेगा। 3 वर्ष तक की सेवा पर कोई अतिरिक्त अंक नहीं दिया जाएगा, लेकिन 36 महीने की सेवा के बाद प्रत्येक अतिरिक्त महीने की सेवा के लिए 0.15% अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। कार्य अनुभव के आधार पर यह वेटेज अधिकतम 15 प्रतिशत तक तय किया गया है।

सरकार के इस कदम से लंबे समय से संविदा और आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित होने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *