जिंदगी जिंदाबाद
राजकीय श्रावणी मेला 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन में है। इस सिलसिले में देवघर समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस, सभी होटल मालिकों, गैस एजेंसियों सहित भोजन, पेड़ा, चूड़ा और इलायचीदाना के व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा मेला क्षेत्र में निःशुल्क सहायता और सुविधाएं देने वाली विभिन्न संस्थाओं और समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
श्रद्धालुओं को न हो कोई परेशानी: डीसी
बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि देवघर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि सभी के सहयोग से देवतुल्य श्रद्धालु बाबाधाम से एक अच्छा अनुभव और सुखद यादें लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटें।
क्वालिटी और रेट पर रहेगा विशेष ध्यान
बैठक में मेले के दौरान मिलने वाले भोजन, पेड़ा और चूड़ा की गुणवत्ता (क्वालिटी) बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही इनकी कीमतों (दर निर्धारण) को लेकर भी चर्चा हुई ताकि श्रद्धालुओं से ज्यादा पैसे न वसूले जा सकें। इसके अलावा निःशुल्क सहायता सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।