इस निर्यात पहल से झारखंड की महिला-नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनियों को स्‍थानीय बाजार की तुलना में 180 प्रतिशत अधिक लाभ प्राप्त हुआ

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

एपीईडीए ने झारखंड से दुबई के लिए आम्रपाली आमों के वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने 3 जुलाई 2026 को झारखंड के आकांक्षी जिले गुमला और आकांक्षी प्रखंड देवघर से 2 मीट्रिक टन आम्रपाली आमों के दुबई के लिए वाणिज्यिक निर्यात को सुगम बनाया। इस खेप का निर्यात मेसर्स फेयर एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दुबई स्थित लुलु स्टोर्स में खुदरा बिक्री के लिए किया गया। यह जनजातीय तथा महिला- नेतृत्व वाले किसान समूहों से निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

निर्यात की इस खेप में उच्‍च गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम शामिल थे, जिन्‍हें पलाश- तीन महिला-नेतृत्व वाली किसान उत्पादक कंपनियों (एफपीसी) से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाले अमरापली आम शामिल थे, जिन्हें पलाश – झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा प्रोत्‍साहित तीन महिला- नेतृत्व वाली किसान उत्‍पादक कम्‍पनियों से प्राप्‍त किया गया। एक मीट्रिक टन आम गुमला जिले की एपीईडीए-पंजीकृत एमवीएम बाघिमा पलकोट उत्पादक कंपनी लिमिटेड और रायडीह कृषि उत्पादक कंपनी लिमिटेड से मंगाए गए थे, जबकि शेष एक मीट्रिक टन देवघर जिले की मोहनपुर आजीविका महिला किसान उत्पादक सोसाइटी से लिए गए थे। इन बागों को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत जनजातीय महिला किसानों द्वारा विकसित किया गया है, जिसे एमजीएनआरईजीए के साथ समन्वित रूप से कार्यान्वित किया गया है और जो झारखंड सरकार द्वारा समर्थित है।

यह पहल झारखंड के बागवानी क्षेत्र की बढ़ती निर्यात क्षमता को उजागर करती है और क्षमता निर्माण, बाजार संपर्कों और निर्यात सुविधा के माध्यम से महिला-नेतृत्व वाले किसान संघों को मजबूत करने के लिए एपीईडीए के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed