रांची । जिंदगी जिंदाबाद
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, चतरा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर अंशकालीन/संविदा के आधार पर शिक्षकों और विशेषज्ञों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आगामी 13 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से विद्यालय परिसर में वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, रिक्तियों और मानदेय का विवरण इस प्रकार है:
- PGT (केमिस्ट्री और बायोलॉजी): वेतन ₹35,750 प्रति माह। योग्यता के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/इंटीग्रेटेड कोर्स और बी.एड. होना अनिवार्य है।
- TGT (हिंदी): वेतन ₹34,125 प्रति माह। योग्यता के लिए संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, बी.एड. और सीबीएसई द्वारा आयोजित CTET (Paper-II) पास होना जरूरी है।
- स्पेशल एजुकेटर (Special Educator): वेतन ₹34,125 प्रति माह। न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन, बी.एड. (स्पेशल एजुकेशन) या आरसीआई (RCI) से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता, CTET (Paper-II) और RCI में वैध CRR नंबर होना आवश्यक है।
- स्किल टीचर (फाइनेंशियल मार्केट्स मैनेजमेंट): वेतन ₹30,000 प्रति माह (10 महीने के लिए)। इसके लिए M.Com / MBA / PGD या कॉमर्स/बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन के साथ 3 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी है।
जरूरी निर्देश: साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र (Original Certificates), उनकी एक सेट फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य है। ध्यान दें कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई दैनिक या यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं दिया जाएगा। नियम व शर्तें नवोदय विद्यालय समिति के नियमानुसार लागू होंगी।
नीचे देखें अधिसूचना
