Table of Contents

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

झारखंड में भारी बारिश का मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा 6 जुलाई 2026 को झारखंड के सभी जिलों के लिए मौसम का विस्तृत पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी।

मुख्य चेतावनी: भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट 6 से 9 जुलाई


मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात (ठनका) का अलर्ट जारी किया है।

6 से 7 जुलाई : उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार) और मध्य भाग के लोहरदगा में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Alert – Be Prepared) जारी किया गया है। इसके अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और कोडरमा में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

7 से 8 जुलाई : भारी बारिश का क्षेत्र पूर्व की ओर बढ़ेगा।

संताल परगना और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के जिलों—देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट (Watch – Be Updated) रहेगा।

8 से 9 जुलाई :

उत्तर-पूर्वी जिलों (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) और दक्षिण-पूर्वी जिले पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी (6 से 11 जुलाई):

अगले 5 दिनों तक राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक (Thunderstorm/Lightning) के साथ 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलने की संभावना है। इसके लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जिलावार तापमान और मौसम का पूर्वानुमान


झारखंड के प्रमुख क्षेत्रों में अगले 5 दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) इस प्रकार रहने का अनुमान है।

मध्य झारखंड (रांची और आसपास)


रांची: अधिकतम तापमान 26°C से बढ़कर 31°C तक जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहेगा।

    बोकारो: अधिकतम 28°C से 33°C और न्यूनतम 24°C से 27°C।

    हजारीबाग: अधिकतम 27°C से 31°C और न्यूनतम 22°C से 24°C।

    रामगढ़: अधिकतम 27°C से 31°C तक रहने का अनुमान है।

    1. उत्तर-पूर्वी झारखंड (संताल परगना और कोयलांचल)
      देवघर: अधिकतम तापमान 29°C से 32°C और न्यूनतम 25°C से 26°C रहेगा।

    धनबाद: अधिकतम तापमान 29°C से 32°C के बीच दर्ज किया जा सकता है।

    दुमका व साहिबगंज: इन जिलों में अधिकतम तापमान 34°C तक जाने की संभावना है।

    पाकुड़: अधिकतम तापमान सबसे अधिक 35°C तक पहुँच सकता है।

    1. उत्तर-पश्चिमी झारखंड (पलामू प्रमंडल)
      पलामू व गढ़वा: भारी बारिश के बीच अधिकतम तापमान 31°C से 35°C तक बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान 24°C से 27°C के बीच रहेगा।

    चतरा: अधिकतम तापमान 31°C से 35°C के बीच रहने का अनुमान है।

    लोहरदगा: यहाँ का न्यूनतम तापमान 23°C से 24°C के बीच रहेगा, जिससे मौसम काफी सुहाना बना रहेगा।

    1. दक्षिणी झारखंड (कोल्हान प्रमंडल)
      जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) व सरायकेला: अधिकतम तापमान 30°C से बढ़कर 34°C तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 26°C से 27°C रहेगा।

    पश्चिमी सिंहभूम: अधिकतम तापमान 30°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग की सलाह
    मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, मौसम की सटीक और तात्कालिक जानकारी के लिए लोग ‘मौसम ऐप’, कृषि सलाह के लिए ‘मेघदूत ऐप’ और बिजली कड़कने (वज्रपात) की सटीक चेतावनी के लिए ‘दामिनी ऐप’ का उपयोग जरूर करें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *