
Jharkhand Finance Department Recruitment 2026: झारखंड सरकार के वित्त विभाग (Finance Department) ने संविदा (Contract) के आधार पर विशेष कार्य पदाधिकारी (Officer on Special Duty – OSD) के पद पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वित्त विभाग के कार्यों को अधिक बेहतर और सुचारू रूप से संपादित करने के उद्देश्य से की जा रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार JAPIT के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क (Important Dates & Fees)
वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क: ₹100/- (मात्र सौ रुपये), जिसका भुगतान JAPIT के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
पद का विवरण और आरक्षण कोटि (Vacancy Details)
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विशेष सचिव के समकक्ष ‘विशेष कार्य पदाधिकारी’ के पद पर नियुक्ति की जाएगी। पद का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
विभाग/कार्यालय पद का नाम आरक्षण कोटि पदों की संख्या
वित्त विभाग, झारखण्ड, रांची विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) अनुसूचित जनजाति (ST) 01
कुल पद 01
वित्त विभाग द्वारा किए जाने वाले मुख्य कार्य
झारखंड सरकार का वित्त विभाग राज्य के संपूर्ण वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न विभागों को वित्तीय बिंदुओं पर परामर्श देने का कार्य करता है। नियुक्त होने वाले पदाधिकारी को मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों में सहयोग करना होगा:
राज्य सरकार के कर्मियों के पेंशन और भविष्य निधि (PF) संबंधी कार्य।
वेतन संबंधी मामलों पर नीतिगत निर्णय एवं सभी विभागों को परामर्श।
राज्य के आय-व्यय एवं बजट निर्माण का कार्य।
लेखा एवं अंकेक्षण (Audit) का कार्य।
कोषागार (Treasury) के माध्यम से वित्तीय अनुश्रवण।
विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण संबंधी कार्य।
RBI, अन्य बैंकों तथा महालेखाकार कार्यालय से समन्वय स्थापित करना।
DBT/SNB से संबंधी कार्य और विभिन्न विभागों से प्राप्त MoU/MoA की Vetting करना।
Jharkhand Finance Department Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले JAPIT के ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल http://recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
पद के अनुरूप मांगे गए सभी Documents को स्कैन करके अपलोड करें।
₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
महत्वपूर्ण नोट: विभाग के अनुसार, केवल ऑनलाइन माध्यम से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम (जैसे डाक या ऑफलाइन) से भेजे गए आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विस्तृत सूचना और दिशा-निर्देशों के लिए उम्मीदवार वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.jharkhand.gov.in (Under Department of Finance) या JAPIT के पोर्टल पर जा सकते हैं। यह आदेश सुधीर कुमार, अवर सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड सरकार द्वारा जारी किया गया है।