झारखंड बीटेक एडमिशन 2026

JCECEB B. Tech झारखंड बीटेक एडमिशन 2026 : झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन की राह देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए B.E/B.Tech कोर्सेज में एडमिशन हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग का पूरा आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।यह काउंसलिंग JEE (Main)-2026 की स्टेट मेरिट लिस्ट के आधार पर आयोजित की जा रही है। पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट 05 जुलाई 2026 को प्रकाशित की जाएगी।  काउंसलिंग फीस और सुरक्षा राशि (Security Deposit) के नए नियमों की पूरी जानकारी दी गई है।झारखंड बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल 2026: चारों राउंड की महत्वपूर्ण तिथियां1. प्रथम चरण (First Round of Online Counselling)चॉइस फिलिंग की शुरुआत: 06 जुलाई 2026चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि: 09 जुलाई 2026विकल्पों में सुधार/एडिट करने की तिथि: 10 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होने की तिथि: 12 जुलाई से 17 जुलाई 2026दस्तावेज़ सत्यापन और कॉलेजों में एडमिशन: 13 जुलाई से 17 जुलाई 20262. द्वितीय चरण (Second Round of Online Counselling)नए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन: 17 जुलाई से 19 जुलाई 2026स्टेट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन: 20 जुलाई 2026चॉइस फिलिंग की अवधि: 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)सीट अलॉटमेंट और एडमिशन: 24 जुलाई से 29 जुलाई 20263. तृतीय चरण (Third Round of Online Counselling)नए आवेदन की तिथि: 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026स्टेट मेरिट लिस्ट: 01 अगस्त 2026चॉइस फिलिंग: 01 अगस्त से 02 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)सीट अलॉटमेंट और एडमिशन: 03 अगस्त से 06 अगस्त 20264. चतुर्थ चरण (Fourth Round of Online Counselling)नए आवेदन की तिथि: 06 अगस्त से 07 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक)स्टेट मेरिट लिस्ट: 08 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)चॉइस फिलिंग: 08 अगस्त से 09 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)सीट अलॉटमेंट और एडमिशन: 10 अगस्त से 11 अगस्त 2026काउंसलिंग और रजिस्ट्रेशन शुल्क (Counselling Fees)काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा:क्र.सं. श्रेणी (Category) रजिस्ट्रेशन/आवेदन शुल्क काउंसलिंग शुल्क1 सामान्य / EWS / BC-I / BC-II ₹ 500.00 ₹ 400.002 SC / ST / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी ₹ 250.00 ₹ 250.003 दिव्यांग (Divyang) अभ्यर्थी शून्य (NIL) संबंधित श्रेणी के अनुसारसुरक्षा राशि (Security Deposit) के नए नियमबोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले लिए जाने वाले आंशिक नामांकन शुल्क (Partial Admission Fee) की जगह अब सुरक्षा राशि (Security Deposit) का नियम लागू किया गया है। आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेते समय अभ्यर्थियों को यह राशि अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी:ST / SC / सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी: ₹ 2,000/-BC-I / BC-II / EWS: ₹ 3,500/-सामान्य (General) श्रेणी: ₹ 5,000/-ध्यान दें: यदि कोई छात्र काउंसलिंग के अंतिम दौर से पहले अपनी आवंटित सीट छोड़ देता है या एडमिशन नहीं लेता है, तो यह सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि वापस (Refund) कर दी जाएगी।ऑनलाइन आवेदन और चॉइस फिलिंग कैसे करें?सबसे पहले जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।होमपेज पर दिए गए “Online Counselling for Admission in Engineering (Regular)-2026” लिंक पर क्लिक करें।नए छात्रों को “Click here for All Online Application Submission – JCECEB 2026” लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।पहले से पंजीकृत छात्र लॉगइन करके अपनी पसंद के कॉलेजों और ब्रांचों (Choice Filling) का चयन करें।बेहतर अलॉटमेंट के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक से अधिक विकल्पों का चयन करें।

JCECEB B.Tech Counselling 2026 Official Notification

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *