=========================

*मुख्यमंत्री द्वारा इस समारोह में 19 खेलों के लिए 222 खिलाड़ियों एवं 48 प्रशिक्षकों से अधिक के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप वितरण की गई।*

=========================

*★ पंचायत स्तर पर “सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब” की होगी शुरुआत*

*★ हमारी सरकार कर रही खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता*

*★ खिलाड़ियों के प्रयास को यूं ही जाया नहीं होने देंगे*

*★ देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा न हो यही उद्देश्य*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज जिस प्रकार से यह स्टेडियम सजा है, जिस तरह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद हैं, जिस उद्देश्य के लिए यह परिसर और स्टेडियम बना  है, आज का यह समारोह इस परिसर और स्टेडियम का वास्तविक शोभा बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी परिकल्पना है कि इस तरह का आयोजन यहां लगातार होता रहे, ताकि इसका संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हमारी सरकार इसी परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा न हो। हर खेल में हमारे झारखंड के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में देश और राज्य का नाम रोशन करें। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव, रांची में आयोजित “खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह” को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं  दीं।

*खिलाड़ियों के प्रयास को हम यूं ही जाया नहीं होने देंगे*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के खिलाड़ी उत्साहित होकर खेल के प्रति अपने आप को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आप सभी खिलाड़ियों के इस प्रयास को हम यूं ही जाया नहीं होने देंगे।आपके हुनर को तराशने और एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की हर कोशिश हमारी सरकार करेगी। मैं स्वयं खेल के प्रति अपनी पैनी नजर बनाए रखता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जो जो कार्य पिछले  20 वर्षों में नहीं हो पाया, जो गाड़ी बिल्कुल थम सी गई थी। हमारे खिलाड़ियों को समझ में नहीं आता था कि खेलते हुए हमारा भविष्य क्या होगा? खिलाड़ियों की ऐसी सभी चिन्ताओं को हमारी सरकार ने दूर करने का ईमानदार प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि *आप चिंता न करें, आप खेल की दिशा में आगे बढ़े। आपके भविष्य की चिन्ता हमारी सरकार करेगी। आपका पूरा जीवन कैसे सुरक्षित हो, इसकी पूरी गारंटी के साथ आपको आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।* सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं उनके प्रशिक्षकों को भी आगे बढ़ाने का कार्य राज्य सरकार करेगी।

*अब खिलाड़ियों को सम्मान राशि के रूप में कम से कम 50 हजार रुपए प्रदान किए जाने का प्रावधान*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने के लिए तैयार नहीं करेंगे, बल्कि झारखंड में खेल का एक वट वृक्ष तैयार करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे। आने वाले समय में इस राज्य में खिलाड़ियों की नर्सरी वास्तविक रूप से सार्थक करने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सरकार इस कार्य की ओर अग्रसर भी है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए खेल विभाग ने पंचायत, प्रखंड, जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कोशिश शुरू कर दी है। *मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 खिलाड़ियों को सरकार ने सीधी नियुक्ति दी है, बात यहीं खत्म नहीं होगा। खिलाड़ियों की आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी।* झारखंड के खिलाड़ियों ने जो हुनर दिखाया उसका लोहा मानना होगा। उन्होंने अपने ताकत के बल पर अपना स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बहुत ही कम राशि खिलाड़ियों को बतौर सम्मान राशि वितरित की जाती थी ,जो न्याय संगत नहीं था। कोई भी नकद पुरस्कार 50 हजार से कम न हो, यह हमारी सरकार ने तय किया है। अब कोई भी पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है और इसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपए तक सरकार ने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शारीरिक रूप से ठीक नहीं है और खेल के प्रति जिनका रुझान है उनके लिए भी खेल प्रतिस्पर्धा हेतु अलग व्यवस्था बनाएंगे।

*पंचायत स्तर पर “सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब” की होगी शुरुआत*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए “सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब” शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000/- (पच्चीस हजार रुपए) की अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे क्षेत्र जो नक्सल प्रभावित हैं, वहाँ भी युवाओं को खेल से जोड़ कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उदेश्य से सहाय योजना की शुरुआत हमारी सरकार ने की है। पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष हम इसका दायरा 5 जिला से बढ़ा कर 7 जिला करने वाले हैं।

*27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक झारखंड करेगा “एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023” की मेजबानी*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी। देश में पहली बार हॉकी इण्डिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी – 2023″ का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के बीच किया जा रहा है। इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी। झारखण्ड की बेटियाँ भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। यह पहला मौका है जब इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन झारखण्ड में किया जा रहा है

*जोहर पोर्टल से करेंगे खिलाड़ियों को मदद*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि  खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है, यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्रित कर उन्हें हर सम्भव मदद किया जाएगा। इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों

का पूर्ण विवरण होगा।

*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है*

इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री  श्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति बनने के बाद पहली बार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया जा रहा है। आज 222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों को एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी खेल विभाग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर कार्य योजना बनाते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

*इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, विभागीय सचिव श्री मनोज कुमार, नगर आयुक्त श्री अमित कुमार, खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव सहित कई पूर्व ओलंपियन खिलाड़ी, सम्मानित हुए खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================