

रांची: जिंदगी जिंदाबाद डेस्क
झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग (UD&HD) के अंतर्गत राज्य नगरीय विकास अभिकरण (SUDA) ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 (SBM-U 2.0) के तहत विभिन्न पदों पर संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत योग्य पेशेवरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण और वेतन
जारी विज्ञापन (Ref. No. – 894) के अनुसार, सभी पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए हैं और इनकी पोस्टिंग रांची स्थित राज्य नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय में होगी:
क्र.सं. पद का नाम कुल पद मासिक मानदेय (रुपये)
- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट (Solid Waste Management Specialist) 01 ₹70,000 से ₹90,000/-
- वेस्ट वाटर स्पेशलिस्ट (Waste Water Specialist) 01 ₹70,000 से ₹90,000/-
- प्रोक्योरमेंट स्पेशलिस्ट (Procurement Specialist) 01 ₹70,000 से ₹90,000/-
- एकाउंटेंट-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर (Accountant-cum-Computer Operator) 01 ₹15,000 से ₹20,000/-
नियम एवं शर्तें (महत्वपूर्ण जानकारियां)
अनुबंध की अवधि: यह नियुक्ति पूरी तरह से अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर 1 वर्ष के लिए की जाएगी। प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर वार्षिक समीक्षा के बाद इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन अनिवार्य योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू (साक्षात्कार) के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट udhd.jharkhand.gov.in के करियर सेक्शन से आवेदन फॉर्म (Appendix-B) डाउनलोड करना होगा। भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ अपनी आयु, योग्यता और अनुभव से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी संलग्न कर रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या कूरियर के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा:
आवेदन भेजने का पता:
राज्य नगरीय विकास अभिकरण (SUDA),
कमरा नंबर 402, चौथी मंजिल, प्रोजेक्ट भवन,
धुर्वा, रांची – 834004 (झारखंड)।
नोट: ध्यान रहे कि हाथो-हाथ (By Hand) जमा किए गए आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं। यह विज्ञापन सूडा (SUDA) के निदेशक सूरज कुमार द्वारा जारी किया गया है।