झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में भारत सरकार की प्रतिष्ठित स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। कंपनी ने राज्य में स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, अस्पताल निर्माण, परियोजना निगरानी, उपकरण क्रय, अस्पताल संचालन, प्रशिक्षण एवं स्टीमुलेशन केंद्रों की स्थापना से संबंधित अपनी सेवाओं की जानकारी दी।

बैठक के दौरान एचएलएल ने बताया कि वह देशभर में स्वास्थ्य अवसंरचना विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी, निर्माण कंसल्टेंसी, पीपीपी मोड पर अस्पताल संचालन, प्रशिक्षण एवं सिमुलेशन केंद्रों की स्थापना जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। कंपनी द्वारा देश के कई एम्स अस्पताल के निर्माण एवं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में झारखंड में अस्पताल भवनों का निर्माण मुख्यतः झारखंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के माध्यम से किया जाता है। हालांकि स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट तकनीकी विशेषज्ञता के अभाव में अत्याधुनिक अस्पतालों के डिजाइन, निर्माण एवं संचालन में कई व्यावहारिक चुनौतियां सामने आती रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कंसल्टेंट (पीएमसी) के रूप में एचएलएल जैसी विशेषज्ञ संस्था की सेवाएं लेने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

प्रेजेंटेशन में झारखंड में नए अस्पतालों के निर्माण हेतु तकनीकी परामर्श, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की खरीद, अस्पताल प्रबंधन एवं संचालन, चिकित्सकों, तकनीशियनों तथा पैरामेडिकल कर्मियों के प्रशिक्षण और ट्रेनिंग-कम-सिमुलेशन सेंटर की स्थापना के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। कंपनी ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए अपनी विशेषज्ञता उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में पीएमसी अर्थात प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कंसल्टेंट व्यवस्था को मजबूत करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह ट्रॉमा सेंटरों को पूर्ण विकसित स्वास्थ्य संस्थानों के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने एचएलएल को राज्य के सीएचसी सह ट्रॉमा सेंटरों के समग्र विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित ऐसे अस्पताल, जो सदर अस्पतालों को छोड़कर वर्तमान में पूर्ण क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से संचालित करने की संभावनाओं पर भी कंपनी अपना परामर्श एवं प्रस्ताव उपलब्ध कराए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एचएलएल आगामी सात दिनों के भीतर विभाग को विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, अपर सचिव श्री शशि प्रकाश सिंह, एनएचएम के प्रबंध निदेशक श्री शशि प्रकाश झा, संयुक्त सचिव श्री ललित मोहन शुक्ला, निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल तथा एचएलएल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================