रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का पहला चरण यानी ‘इन्यूमरेशन फेज’ बुधवार को शत-प्रतिशत सफलता के साथ संपन्न हो गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य के सभी 2.64 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 2,20,88,937 मतदाताओं के भरे हुए फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
इन सभी मतदाताओं के नाम आगामी 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल रहेंगे। इसके साथ ही, उसी दिन एएसडीडी सूची भी जारी की जाएगी और 5 अगस्त से ही मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि शुरू हो जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि झारखण्ड में सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण इन्यूमरेशन फेज के आज अंतिम दिन वर्तमान मतदाता सूची के सभी पात्र मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईआरओ/एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वोलेंटियर्स एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर के सहभागिता से शतप्रतिशत कार्य ससमय संपन्न हो गया है।
5 अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन किया जाना है इसी दिन एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी। उक्त दोनों सूचियों को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सॉफ्ट कॉपी एवं सभी मतदान केंद्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए 2 को हार्ड कॉपी (प्रिंट फॉर्म में) उपलब्ध कराई जायेगी।
के. रवि कुमार ने कहा कि 5 अगस्त से दावा आपत्ति की अवधि आरंभ हो रही है इस अवधि में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी स्टेकहोल्डर की सहभागिता अपेक्षित है।
इन्यूमरेशन फेज के समापन पर मतदाता सूची की वर्तमान स्थिति:-
2026 के मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या–2,64,63,236
(A). मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने की कुल संख्या–2,64,62,345 (100%)
(B). मतदाताओं द्वारा भरे हुए एवं हस्ताक्षर किए हुए इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की कुल संख्या (इन मतदाताओं का नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल)– 2,20,88,937
(C). वापस प्राप्त नहीं होने वाले इन्यूमरेशन फॉर्म की कुल संख्या–43,74,272
I. मृत मतदाताओं की कुल संख्या–7,63,997 (2.89%)
II. पता लगाने योग्य नहीं/ अनुपस्थित मतदाताओं की कुल संख्या–14,60,169 (5.52%)
III. स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की कुल संख्या–15,93,516 (6.02%)
IV. अन्य स्थानों पर पहले से ही नामांकित मतदाताओं की कुल संख्या–4,38,560 (1.66%)
V. इन्यूमरेशन फॉर्म हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या– 1,18,030 (0.45%)
(D). इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइजेशन की कुल संख्या–2,64,63,209 (100%)
यहां देखें Jharkhand SIR डेटा
Public Examination Amendment Bill 2026: लोकसभा से पारित, पढ़ें पूरी खबर
https://zindagijindabaad.com/public-examination-amendment-bill-2026-passed/
