*ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर पलामू में 29 अक्टूबर को सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे*

*भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी के बाद उपायुक्त ने जारी किया आदेश*

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा झारखंड में ‘अर्नब साइक्लोन’ के प्रभाव से विभिन्न जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग द्वारा पलामू जिले के लिए 29 अक्टूबर 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत एहतियाती कदम उठाते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, जिले में संचालित केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी कोटि के विद्यालय उक्त तिथि को पूर्णतः बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *