=============

 *_सचिव जिलों में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना की जमीनी हकीकत की ली  जानकारी_* 

============

सचिव ने 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2023 तक चले ‘चलो करें आवास पूरा’ अभियान में  सभी जिलों की उपलब्धि पर अनुसमर्थन दल के वरीय प्रभारी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की।  प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सचिव ने कहा कि इसका विशेष ख्याल रखें, की ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित किया जाएं ताकि लंबित आवास योजना का क्रियान्वयन बड़े पैमाने पर हो। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जियो मैपिंग भी कराई जाए। सचिव ने कहा कि  अभियान फेज टू के तहत योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जाएगा।

*प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा*

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, श्री चंद्रशेखर ने प्रदेश  में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने  कहा कि सरकार बेघरों को घर देनें की योजनाओं को लेकर भी उतनी ही संवेदनशील है और इसलिए आप कोशिश करें कि जरुरतमंदों को ससमय आवास का लाभ मिले।

 *सचिव ने दिए ये निर्देश* 

● ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस का सृजन करें ताकि अधूरे आवास जल्द से जल्द पूर्ण हो सके।

*बैठक में इनकी रही मौजूदगी*

बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्रीमती शैल प्रभा कुजूर, श्री अवध प्रसाद, श्री अरुण सिंह, श्री जितेंद्र कुमार देव, विभाग के उप सचिव श्री प्रमोद कुमार, विभाग के सभी अवर सचिव  और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।