
*कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्री अजय शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की।
Byzindagijindabaad.com
Jun 6, 2026
Related Post
*जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने हनी माइग्रेशन सेंटर का किया निरीक्षण**झारखंड में उत्पादित शहद को अन्य राज्यों के बाजारों तक पहुँचाने एवं इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से करें प्रयास**शहद उत्पादन से राज्य की ग्रामीण महिलाएँ हो रहीं हैं सशक्त**========================**झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि हनी वैल्यू चेन परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन एवं विपणन से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। वे सोमवार को राँची जिले के नगड़ी एवं इटकी प्रखंड अंतर्गत हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत गठित झारखंड मधु आजीविका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPC) से जुड़ी आजीविका सखी मंडल की मधु पालक दीदियों द्वारा संचालित हनी माइग्रेशन सेंटर के निरीक्षण के दौरान संबोधित कर रहे थे।**मधुमक्खी पालन से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आय के मिल रहे हैं अवसर*निरीक्षण के दौरान श्री अनन्या मित्तल ने मधु पालक दीदियों से मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहद की पैकेजिंग व्यवस्था एवं हनी बॉक्स का अवलोकन किया तथा व्यवसाय की विभिन्न बारीकियों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसे निरंतर बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही झारखंड में उत्पादित शहद को अन्य राज्यों के बाजारों तक पहुँचाने एवं इस व्यवसाय का विस्तार करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आय के अवसर प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर हनी वैल्यू चेन परियोजना के SPM श्री संजय दास, DPM राँची श्री अभिषेक चांद, DM एंटरप्राइज, DM SMIB, नगड़ी एवं इटकी प्रखंड के BPM, प्रखंड टीम, FPC के निदेशक मंडल (Board of Directors – BOD) के सदस्य, FPC से जुड़ी मधु पालक दीदियाँ तथा अन्य प्रखंड स्तरीय कर्मी उपस्थित रहे।
Jun 1, 2026
zindagijindabaad.com
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल , गोड्डा के परिसर से उपायुक्त गोड्डा एवं डॉo सुभाष चंद्र शर्मा, सिविल सर्जन, गोड्डा के द्वारा संयुक्त रूप से तंबाकू नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ कर, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉo तारा शंकर झा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, श्री रवि रंजन, श्री मनोज कुमार महतो , प्रबंधक -NUHM, NCD कोषांग के कर्मी, सभी BTT, अर्बन सहिया एवं सभी अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।
May 31, 2026
zindagijindabaad.com