राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की पहचान एवं जांच हेतु 10 एवं 11 अप्रैल 2026 को सदर अस्पताल, रांची में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर AMRITA Hospital, Kochi के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच यानी स्क्रीनिंग की जाएगी। राज्य के विभिन्न जिलों से चिन्हित बच्चों को इस शिविर में लाकर जांच एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इस विशेष शिविर में विशेषज्ञों द्वारा इको एवं अन्य जांच के माध्यम से बच्चों के हृदय रोग का परीक्षण किया जाएगा एवं जांच के उपरांत जिन बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई जाएगी उनका निशुल्क ऑपरेशन (सर्जरी )अमृता हॉस्पिटल, कोच्ची में कराया जाएगा एवं सर्जरी के बाद फॉलोअप भी किया जाएगा l यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है l
सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि चिन्हित बच्चों को शिविर स्थल तक लाने के लिए आवश्यक परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
बता दे कि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आने जाने ठहरने आदि की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी l
इस पहल का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है।
इस शिविर में लगभग 500 बच्चों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है l