*अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हेतु एब्सट्रैक्ट समर्पित करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल*

*कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया और विषयों की सूची हेतु आधिकारिक वेबसाइट www.icvrvr.org पर विजिट करें– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।*

*रांची।* मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि आगामी 2 से 3 सितंबर 2026 तक रांची में  “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” सम्बंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाना है। इस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लें। उन्हों कहा कि कार्यक्रम में अन्य देशों के प्रबुद्ध जनों एवं निर्वाचन प्रबंधन इकाइयों के प्रतिनिधियों द्वारा भी भाग लिया जाना है इस हेतु सभी स्तर पर तैयारियों की रूपरेखा तैयार कर ली जाए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज निर्वाचन सदन से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सह संयोजक एवं नॉलेज पार्टनर संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि शोधार्थियों और विशेषज्ञों के लिए शोध-पत्रों के आमंत्रण हेतु एक निश्चित समय-सीमा तय की गई है। इसके अंतर्गत एब्सट्रैक्ट सबमिशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि जमा किए गए एब्सट्रैक्ट की स्वीकृति की सूचना 17 मई 2026 तक दी जाएगी। इसके पश्चात प्रतिभागियों को 24 जुलाई 2026 तक अपना पूर्ण शोध-पत्र जमा करना होगा, ताकि उन्हें 2-3 सितंबर को होने वाले मुख्य सम्मेलन में सम्मिलित किया जा सके। इस पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया और विषयों की सूची के लिए विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट www.icvrvr.org जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक शोधार्थियों एवं प्रबुद्ध जनों से शोधपत्र प्राप्त हों इस हेतु इसका वृहत प्रचार करें। 

बैठक में  संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज ठाकुर, संत जेवियर्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बी. के. सिन्हा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार पाण्डेय सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर श्री आलोक गुप्ता एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अपर्णा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *