उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दिशा-निर्देशों के आलोक में आगामी पल्स पोलियो अभियान (SNID 2026) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि देवघर जिले में 22 नवंबर 2026 से 24 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” संकल्प के साथ पोलियो की खुराक दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अभियान के पहले दिन (बूथ डे) ही 80% से अधिक बच्चों को कवर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। आगे उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत वर्तमान में पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले सक्रिय होने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए शिक्षा, समाज कल्याण, सूचना जनसंपर्क, पंचायती राज व नगर निगम सहित सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समय पर संपन्न करा लें।
*अंतरविभागीय समन्वय और सतर्कता पर जोर:*
उप विकास आयुक्त ने कहा कि भारत वर्तमान में पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ पड़ोसी देशों में पोलियो के मामले सक्रिय होने के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए शिक्षा, समाज कल्याण, सूचना जनसंपर्क, पंचायती राज व नगर निगम सहित सभी संबंधित विभाग आपस में बेहतर समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समय पर संपन्न करा लें। साथ ही उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि वे अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी सहिया, ए.एन.एम. या आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करें और 0 से 5 वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उनका संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराएं।
इस बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम और WHO व UNICEF के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।