लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में चौकीदार अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चौकीदारों से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कुल 50 चौकीदारों को ACP/MACP का लाभ प्रदान करने की अनुशंसा की गई। वहीं, एक चौकीदार के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने की अनुशंसा की गई।
बैठक में संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।