फ़ातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. सत्र 2026–28 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजितफ़ातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बी.एड. सत्र 2026–28 का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राँची: दुबलिया, चंदवे स्थित फ़ातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 10 अक्टूबर 2026 को बी.एड. सत्र 2026–28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों एवं भावी शिक्षक के दायित्वों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए बी.एड. पाठ्यक्रम की संरचना, उपस्थिति, आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक कार्य, विद्यालय इंटर्नशिप एवं पाठ योजना निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल तकनीक, समावेशी शिक्षा और विद्यार्थी-केंद्रित अधिगम को अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक अधिगम, कौशल-आधारित शिक्षा, बहुभाषिकता और समावेशी शिक्षण की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आई.क्यू.ए.सी. कॉर्डिनेटर डॉ. सुम्बुल शम्सी ने विद्यार्थियों को शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन, समय की उपयोगिता तथा एक आदर्श शिक्षक के गुणों से अवगत कराया। वहीं सहायक प्राध्यापिका जैनब हक ने महाविद्यालय के नियम एवं अनुशासन के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं बी.एड. पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को समझने में काफी सहायता मिली।

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका निधि मिंज द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापिका आराधना सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या, समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बी.एड. सत्र 2026–28 के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

https://zindagijindabaad.com/former-chief-minister-of-jharkhand-raghubar-das-former-chief-minister-of-chhattisgarh-bhupesh-baghel-minister-yogendra-prasad-and-others-met-chief-minister-hemant-soren-and-paid-tribute-to-rupi-soren/

https://zindagijindabaad.com/shardiya-navratri-saptami-ghatasthapana-puja/

https://zindagijindabaad.com/nit-jamshedpur-8-professors-top-2-percent-scientists/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed