AICTE पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप: पीएचडी धारकों के लिए ₹65 हजार प्रतिमाह की फेलोशिप का अवसर, 20 तक करें आवेदनAICTE पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप: पीएचडी धारकों के लिए ₹65 हजार प्रतिमाह की फेलोशिप का अवसर, 20 तक करें आवेदन

रांची. रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) के क्षेत्र में नियमित करियर बनाने की इच्छा रखने वाले पीएचडी अभ्यर्थियों के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप की घोषणा की है। इस योजना के तहत चयनित शोधार्थियों को प्रतिमाह लगभग ₹65 हजार की फेलोशिप राशि दी जाएगी। यह वित्तीय सहायता कम से कम एक वर्ष और अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध होगी। AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों और विश्वविद्यालयों में फुल-टाइम अथवा रेगुलर मोड में पोस्ट-डॉक्टोरल रिसर्च करने के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह फेलोशिप मुख्य रूप से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, डिजाइन, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एप्लाइड साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमैटिक्स), प्लानिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, एप्लाइड आर्ट्स, क्राफ्ट एंड डिजाइन तथा इंटर-डिसिप्लिनरी क्षेत्रों में पीएचडी पूरी कर चुके रिसर्च स्कॉलर्स के लिए जारी की गई है। देशभर से कुल 200 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा और फेलोशिप की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
पात्र संस्थानों और अभ्यर्थियों को सबसे पहले AICTE ADF पोर्टल पर जाकर अपनी ‘कैंडिडेट यूनिक आईडी’ जनरेट करनी होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकेगा। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन 1 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा, जबकि चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची 15 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी। फेलोशिप अवार्ड की शुरुआत 1 जनवरी 2027 से होगी।

अन्य 5 स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन
इस बीच AICTE ने प्रगति स्कॉलरशिप (डिग्री व डिप्लोमा), सक्षम स्कॉलरशिप (डिग्री व डिप्लोमा) और स्वनाथ स्कॉलरशिप (डिग्री व डिप्लोमा) के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पांचों योजनाओं के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदनों के सत्यापन के लिए INO स्तर पर 15 नवंबर और SNO स्तर पर 30 नवंबर 2026 तक की समय-सीमा तय की गई है।

https://zindagijindabaad.com/review-meeting-on-rims-security-arrangements/

https://zindagijindabaad.com/ranchi-footpath-vendors-survey-53-wards/

https://www.aicte.gov.in/https://www.aicte.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *