Ranchi University में PhD Admission शुरू, 30 विषयों की 331 सीटों पर 10 सितंबर तक जमा होंगे आवेदनRanchi University में PhD Admission शुरू, 30 विषयों की 331 सीटों पर 10 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन

Ranchi University (RU) में लगभग दो महीने से रुकी PhD Admission प्रक्रिया आखिरकार फिर से शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के निर्देश पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने PhD Admission 2026 के लिए रिक्ति जारी कर दी है। इसके तहत 30 अलग-अलग विषयों की कुल 331 प्रोविशनल सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी 1 से 10 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जबकि साक्षात्कार (इंटरव्यू) की प्रक्रिया 24 सितंबर से आयोजित की जाएगी। एडमिशन प्रक्रिया में राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

Ranchi University में PhD Admission में सीटों की संख्या विषयवार

Ranchi University द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल सीटों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा (133 सीटें) केवल पांच विषयों—जूलॉजी (30), बॉटनी (28), मनोविज्ञान (26), अंग्रेजी (25) और दर्शनशास्त्र (24) में ही केंद्रित है। इसके अलावा हिंदी में 19, रसायन विज्ञान व भूगोल में 18-18, गणित व भौतिकी में 16-16, अर्थशास्त्र में 12, और वाणिज्य, इतिहास तथा राजनीति विज्ञान में 10-10 सीटें उपलब्ध हैं।

Ranchi University में PhD Admission के लिए वर्गवार सीटें

वर्गवार विवरण की बात करें तो कुल 331 सीटों में से सामान्य वर्ग के लिए 153, एसटी के लिए 85, एससी के लिए 34, बीसी-I के लिए 30, ईडब्ल्यूएस के लिए 16 और बीसी-II के लिए 13 सीटें निर्धारित की गई हैं।

पात्रता के मानकों के तहत यूजीसी/सीएसआईआर-नेट (कैटेगरी-I, II व III), गेट या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि चार वर्षीय स्नातक के आधार पर आवेदन करने वालों के लिए 75 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं (आरक्षित श्रेणियों को 5% की छूट दी जाएगी)। चयन प्रक्रिया के दौरान 1 सीट के मुकाबले अधिकतम 3 अभ्यर्थियों (1:3 अनुपात) को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय सबसे पहले NET-JRF (कैटेगरी-I), इसके बाद NET-LS (कैटेगरी-II) और अंत में NET-PhD (कैटेगरी-III) के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

यहां से नोटिफिकेशन डाउनलोड करें

ये भी पढ़ें

https://zindagijindabaad.com/rims-mbbs-admission-2026-250-seats/

https://ranchiuniversity.ac.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *