Rims के मनोरोग विभाग में डॉ. विद्या के.एल. ने दिया योगदानRims के मनोरोग विभाग में डॉ. विद्या के.एल. ने दिया योगदान

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

RIMS, रांची के मनोरोग विभाग में नव चयनित सहायक प्राध्यापक डॉ. विद्या के.एल. ने आज अपने पद पर योगदान दिया। डॉ. विद्या के.एल. ने Geriatric Psychiatry में DM की विशेषज्ञता प्राप्त की है।


Rims मनोरोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय बाखला ने डॉ. विद्या के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें प्रसन्नता है कि डॉ. विद्या के.एल. ने आज मनोरोग विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिया है। वे Geriatric Psychiatry में DM हैं। विभाग द्वारा शीघ्र ही Geriatric Psychiatry के लिए एक विशेष OPD शुरू करने की योजना है।”


डॉ. विद्या के.एल. के योगदान से Rims में वृद्धजनों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सेवाओं को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित विशेष OPD के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार की समर्पित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।


Rims प्रबंधन ने डॉ. विद्या के.एल. का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रांची दीपाटोली कैंट में 71 पदों पर निकली भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

https://zindagijindabaad.com/ranchi-dipatoli-cant-me-vacancy-21-tak-karen-apply/

https://rimsranchi.ac.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *