Jharkhand Weather: झारखंड के सभी हिस्सों में हो रही है झमाझम बारिशJharkhand Weather: झारखंड के सभी हिस्सों में हो रही है झमाझम बारिश, कल भी भारी बारिश का Alert

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। मौसम केंद्र (IMD) रांची द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार आने वाले दिनों में भी पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी।

Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटे में गोड्डा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 166.4 मिलीमीटर बारिश गोड्डा जिले में दर्ज की गई है। इसके अलावा रामगढ़ (80.4 मिमी), मधुपुर (73.3 मिमी), निमडीह (68.4 मिमी) और पाकुड़िया (66.2 मिमी) में भी भारी वर्षा हुई है।

Jharkhand Weather: सबसे गर्म रहा सरायकेला

तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में 36.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके, रांची में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

Jharkhand Weather: कहीं कहीं भारी बारिश का Alert

IMD द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 5 अगस्त को राज्य में मध्यम दर्जे के गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी, मध्य (धनबाद, बोकारो, रामगढ़), उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी (पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Jharkhand Weather: कल इन स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अनुमान

वहीं 6 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) और उससे सटे मध्य भागों (रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला) में भारी बारिश और वज्रपात का अनुमान है। इसके बाद 7 से 9 अगस्त तक राज्य भर में बादल छाए रहेंगे और दक्षिणी तथा मध्य भागों में गर्जन व वज्रपात के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

रांची और आसपास में आज-कल का मौसम

राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में 5 और 7 अगस्त को सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

Jharkhand Weather: सामान्य से कम हुई है बारिश

चालू मानसून सत्र (1 जून से 5 अगस्त 2026) के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में अब तक औसतन 408 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य बारिश (559.8 मिमी) से 27% कम है। राज्य में केवल पश्चिमी सिंहभूम ऐसा जिला है जहां सामान्य से 9% अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर चतरा (-62%), गढ़वा (-58%), पाकुड़ (-57%), देवघर (-50%) और कोडरमा (-50%) जिलों में बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवातीय परिसंचरण और मानसून ट्रफ के असर से अगले तीन से चार दिनों तक राज्यभर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान दक्षिणी और मध्य भागों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। लगातार हो रही इस बारिश से जहां एक ओर किसानों के चेहरों पर खुशी लौटी है और धान की रोपाई में तेजी आई है, वहीं दूसरी ओर वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों या पेड़ के नीचे न जाने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

झारखंड से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें https://zindagijindabaad.com/

कलेजा चीरती झारखंड की यह तस्वीर!

https://zindagijindabaad.com/heart-wrenching-image-from-jharkhand/

मौसम का लाइव अपडेट यहां से लें

https://mausam.imd.gov.in/ranchi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed