नई दिल्ली। जिंदगी जिंदाबाद
बाजार में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट नजर आएंगे। रिजर्व बैंक 100-100 करोड़ यानी टोटल 200 करोड़ Polymer पॉलीमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगा। यह प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर यह सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे।
पॉलिमर बैंक नोट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी
सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक RBI के 10 और 20 रुपये के पॉलिमर बैंक नोट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आरबीआई ने 10 और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलिमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी करने का प्रस्ताव भेजा था। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रायल सफल रहने के बाद इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलिमर नोटों का नियमित प्रचलन शुरू किया जाएगा।
श्री चौधरी ने बताया कि आरबीआई के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि पॉलिमर बैंक नोटों की आयु कागज़ के नोटों की तुलना में काफी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि पॉलिमर नोटों की शुरुआत फिलहाल प्रारंभिक चरण में है और इनके नियमित प्रचलन के बाद ही डिजिटल भुगतान पर इनके प्रभाव का आकलन किया जा सकेगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरबीआई के अनुसार पॉलिमर नोट कागज़ के नोटों के साथ-साथ जारी किए जाएंगे। फिलहाल कागज़ के नोटों को पूरी तरह हटाकर उनकी जगह केवल पॉलिमर नोट लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
Public Examination Amendment Bill 2026: लोकसभा से पारित
https://zindagijindabaad.com/public-examination-amendment-bill-2026-passed/
