Disease Surveillance & Public Health Programmes पर 2 दिन की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक संपन्नDisease Surveillance & Public Health Programmes पर 2 दिन की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक संपन्न

नई दिल्ली । जिंदगी जिंदाबाद

Disease Surveillance & Public Health Programmes पर दो दिन की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। निगरानी और जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बैठक में सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ स्वास्थ्य नेतृत्व ने भाग लिया।

Disease Surveillance & Public Health Programmes की बैठक में प्रमुख जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई, रोग निगरानी में हुई प्रगति का आकलन किया गया और प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के एक संरचित ढांचे के माध्यम से डेटा-आधारित संचालन को मजबूत करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें जूनोसिस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए नेश्लन वन हेल्थ प्रोग्राम, आपदा प्रबंधन, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, महामारी की तैयारी, रोगाणुरोधी प्रतिरोध और जलवायु परिवर्तन तथा मानव स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कार्यक्रम शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की प्रगति का आकलन करने, कार्यान्वयन में कमियों की पहचान करने और समय पर सुधारात्मक कार्रवाई को सुविधाजनक बनाने के लिए मासिक प्रदर्शन समीक्षा करने पर भी सहमति व्यक्त की।

उपराष्ट्रपति ने RSS @ 100: ए सेंचुरी ऑफ सर्विस, यूनिटी एंड सैक्रिफाइस पुस्तक का विमोचन किया, पूरी खबर नीचे लिंक में

https://zindagijindabaad.com/rss-100-a-century-of-service-unity-book/

https://www.mohfw.gov.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *