रांची: जिंदगी जिंदाबाद
झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) ने ‘झारखंड राज्य सहकारिता नीति-2025’ Jharkhand State Cooperation Policy-2025 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इस नीति के प्रारूप (मसाैदा) पर आम लोगों के सुझाव और लोक प्रतिक्रियाएं 15 दिनों में मांगी गई हैं।
वेबसाइट पर उपलब्ध है ड्राफ्ट
सहकारिता विभाग के अनुसार, इस नीति के प्रारूप को आम जनता के देखने और पढ़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://jharkhand.gov.in/agriculture.dcs पर अपलोड कर दिया गया है।
15 दिनों के भीतर भेजें सुझाव
विज्ञप्ति के अनुसार, यह ड्राफ्ट वेबसाइट पर 15 (पंद्रह) दिनों के लिए उपलब्ध रहेगा। इच्छुक नागरिक, संस्थाएं और हितधारक इस समय सीमा के भीतर ड्राफ्ट का अध्ययन कर अपने सुझाव या प्रतिक्रियाएं (कारणों सहित) दर्ज करा सकते हैं।
ईमेल के जरिए दर्ज कराएं प्रतिक्रिया
आम लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे इस नीति के मसौदे पर अपने सुझाव ‘कार्यालय-निबंधक, सहयोग समितियाँ, झारखण्ड, राँची’ के आधिकारिक ई-मेल आईडी jharkhand.coopregistrar@gmail.comपर भेजें। निर्धारित अवधि खत्म होने के बाद प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
https://zindagijindabaad.com/suggests-increase-number-of-sainik-schools/
