*व्हाट्सएप ग्रुप पर रहेगी पैनी नज़र,24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम* 

जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को टाउन हॉल में आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.इस अवसर पर उपायुक्त श्री रंजन ने विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग की मांग की।उन्होंने सभी पूजा समितियों से पूजा भव्य लेकिन शांतिपूर्ण तरीके मनाने की अपील की।

 *व्हाट्सएप पर रखें पैनी नज़र,दागी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई करें:उपायुक्त* 

बैठक में उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में संचालित व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप पर पैनी नज़र रखने की बात कही.उन्होंने कहा कि इन दिनों आपत्तिजनक सामग्रियां इसी माध्यम से प्रसारित की जाती हैं ऐसे में इन पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है.उन्होंने दागी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई करने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पूजा पंडालों के समीप कहीं भी बिजली के तार जीर्णशीर्ण अवस्था में ना रहे.

वहीं पंडालों में महिला व पुरुषों के लिये अलग-अलग लाइन की व्यवस्था रखने पर बल दिया.वहीं पंडालों में तैनात रहने वाले वालंटियर के बीच पहचान पत्र वितरण करने की बात कही.इसके अलावे उन्होंने पंडालों में महिलाओं के लिए अस्थाई शौचालय के निर्माण पर भी बल दिया साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम के रखने की भी बात कही.उन्होंने सभी दंडाधिकारियों से अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर अनिवार्य रूप से रहने की बात कही.

 *पंडालों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाना सुनिश्चित करें:एसपी* 

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पूजा समितियां के प्रतिनिधियों से एसपी रीष्मा रमेशन ने पंडालों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाने की बात कही.इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र,बिजली विभाग की ओर से पंडाल का फिटनेस प्रमाण पत्र रखने पर भी बल दिया.उन्होंने कहा कि पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है.उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पाइपलाइन युक्त वाटर टैंकर रखने की भी बात कही.उन्होंने कहा कि जिले के सभी  थाना प्रभारी मोबाइल मोड में रहेंगे.बैठक में जिलेभर से आये विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों व पूजा समिति के प्रतिनिधियों व अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी अपनी-अपनी मांगों से जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को अवगत कराया.मौके पर उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता,तीनों अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थाना प्रभारी,पूजा समिति व विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================