राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अंतर्गत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) की पहचान एवं जांच हेतु 10 एवं 11 अप्रैल 2026  को सदर अस्पताल, रांची में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर AMRITA Hospital, Kochi के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की जांच यानी स्क्रीनिंग की जाएगी। राज्य के विभिन्न जिलों से चिन्हित बच्चों को इस शिविर में लाकर जांच एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इस विशेष शिविर में विशेषज्ञों द्वारा इको एवं अन्य जांच के माध्यम से बच्चों के हृदय रोग का परीक्षण किया जाएगा एवं जांच के उपरांत जिन बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई जाएगी उनका निशुल्क ऑपरेशन  (सर्जरी )अमृता हॉस्पिटल, कोच्ची में कराया जाएगा  एवं सर्जरी के बाद फॉलोअप भी किया जाएगा l यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है l

सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि चिन्हित बच्चों को शिविर स्थल तक लाने के लिए आवश्यक परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

 बता दे कि बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आने जाने ठहरने आदि की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी l

इस पहल का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है।

 इस शिविर में लगभग 500 बच्चों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है l     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

 राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की समस्याओं पर जसास से झारोटेफ की वार्ता, शीघ्र समाधान का आश्वासन19 बिंदुओं पर सुझाव सौंपे, अधिकांश समस्याओं के समाधान का उल्लेखप्रांतीय अध्यक्ष श्री विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक श्री छवि रंजन से मिला। इस दौरान झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।महासंघ की ओर से 19 बिंदुओं पर आधारित सुझाव कार्यकारी निदेशक को प्रस्तुत किए गए, जिन पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकारी निदेशक के द्वारा अवगत कराया गया कि इनमें से अधिकांश बिंदुओं को संशोधित संकल्प में शामिल कर लिया गया है तथा उनके अनुरूप कार्रवाई भी की जा चुकी है। शेष बिंदुओं पर कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इनहे शीघ्र ही क्रियान्वित किया जाएगा।कार्यकारी निदेशक श्री छवि रंजन ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे देश की उत्कृष्ट स्वास्थ्य योजनाओं में स्थापित करने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के सहयोग को आवश्यक बताते हुए कहा कि संशोधित संकल्प के पश्चात योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।बैठक में झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी की अपर कार्यकारी निदेशक श्रीमती सीमा सिंह, महाप्रबंधक श्री प्रवीण चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शी श्री विवेक कुमार नायक, श्री अंशु कुमार सिंह के साथ महासंघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री नितिन कुमार, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल कुमार मुर्मू, मुख्य समन्वयक श्री अरविंद कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।