नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन कला संस्कृति खेलकुद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर 6 एवं 7 सितंबर 2026 को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने तथा 7 सितम्बर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय को बन्द रखने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार के इस निर्णय के आलोक में 7 सितंबर 2026 को झारखण्ड सरकार के अधीन सभी कार्यालय कार्यपालक आदेश के तहत बन्द रहेंगे।