रांची: रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस परीक्षा के लिए लिए गए शुल्क को वापस करने का आधिकारिक निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, यह फैसला यूजीसी के निर्देशों के तहत और 28 जुलाई 2025 को लोक भवन में आयोजित हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फीस रिफंड से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *