=========================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची नगर निगम अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्व० विशाल उरांव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशाल उरांव के असामयिक निधन से हम सभी लोगों को काफी दुःख हुआ है।  मुख्यमंत्री ने रांची नगर निगम कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद की जाएगी तथा परिवार को जल्द सामाजिक सुरक्षा के दायरे से जोड़ा जाएगा। 

गौरतलब है कि रांची के कुम्हार टोली, केशव नगर निवासी विशाल उरांव का विगत 27 सितंबर 2023 को (पुरी) ओड़िसा भ्रमण के क्रम में समुद्र तट पर नहाने के क्रम में डूबने से निधन हो गया था। स्व० विशाल उरांव रांची नगर निगम अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी थे तथा कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में माली के पद पर कार्यरत थे।

मौके पर स्व० विशाल उरांव की माँ श्रीमती नन्दनी देवी, बड़े भाई श्री रवि उरांव सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed