मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को माता रानी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंटकर  सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा त्योहार के लिए की गई तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों द्वारा प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा समितियां पर्व के दौरान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर दुर्गा पूजा संपन्न कराएं।

*इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के श्री अजीत सहाय, श्री चंचल चटर्जी, श्री जय सिंह यादव, श्री कृष्ण मोहन सिंह, श्री राजन बर्मन, श्री अशोक यादव, श्री कमलेश यादव, श्री उज्जवल तिवारी, श्री विनोद सिंह, श्री संजय सिन्हा गोपू, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के श्री मुनचुन राय, श्री अशोक चौधरी, श्री सुनील यादव, श्री बंटी यादव, श्री टी०के० मुखर्जी, श्री वीरेंद्र प्रसाद, श्री रमेश गुप्ता, श्री राजेंद्र सिंह श्री राजेश ठाकुर, श्री राकेश सिंह, औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के श्री वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.