*★ हमारे खिलाड़ी खनिज संपदा से ज्यादा मूल्यवान*

*★ झारखंड देश को ताकत प्रदान करता है*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है। खेलों में झारखंड एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग मुकाम हासिल करें, इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने देश और दुनिया में सभी खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर हम क्रिकेट खेल की भी बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी हमारे राज्य से ही आते हैं। राज्य में विमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। आने वाले दिनों में अन्य राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का मेजबानी झारखंड करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित  वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी  का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

*झारखंड के खिलाड़ी यहां के खनिज संपदा से ज्यादा मूल्यवान*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के लिए अधिक जाना जाता रहा है। यहां सभी तरह के खनिज का मिलना आम बात है, यह राज्य देश को अलग ताकत प्रदान करता है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि जब इस राज्य में हमारी सरकार बनी तो पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चपेट में जूझता रहा। हम सभी लोग डेढ़ वर्ष तक अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर हुए, परंतु इस कड़ी में हमने अपनी सोच पर ताले बंद नहीं किए। हमारी सरकार ने  राज्य को किस दिशा में ले कर जाना है, उसकी तस्वीर खींची। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण काल में भी निरंतर इस राज्य को बेहतर दिशा देने के लिए पूरी कोशिश करती रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने इस क्रम में एजुकेशन, हेल्थ आधारभूत संरचना, पर्यटन तथा खेल के विकास के लिए कार्य करने की पूरी योजना तैयार की। राज्य सरकार की ओर से जब यहां के खिलाड़ियों को तराशने का कार्य प्रारंभ हुआ तब पता चला कि खिलाड़ियों को तराशना यहां की खनिज संपदा से कहीं अधिक मूल्यवान है।

*हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताया*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन करने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस आयोजन से खिलाड़ियों के बीच नई रोशनी फैलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हॉकी फेडरेशन को आश्वस्त करता हूं कि इस आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियन ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आयोजन से राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। मुख्यमंत्री  ने विशेष तौर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष श्री मोहम्मद तैयब इकराम एवं उनकी पूरी टीम को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।

*इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष श्री मोहम्मद तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री दिलीप तिर्की, राज्य के अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खेल सचिव श्री मनोज कुमार,   हॉकी इंडिया के  सेक्रेटरी जनरल श्री भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष श्री शेखर जे मनोहरन सहित कई पूर्व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी, वर्तमान खिलाड़ी सहित अन्य गणमान्य मौजूद  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।