भाजपा झारखंड के नव मनोनीत नेता विधायकदल श्री अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों ,जनहित के सवालों तथा हेमंत सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी के सफल एवम यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,विनोद शर्मा,सुनील सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा,अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,शर्मीला रजक,मुनेश्वर साहू,रीता मिश्रा,कोषाध्यक्ष दीपक बंका,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सूरज चौरसिया,सहित प्रदेश के पदाधिकारियों एवम मोर्चा अध्यक्ष गण ने भी श्री अमर बाउरी को बधाई शुभकामनाएं दी है।

*नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी 18अक्टूबर को आयेंगे रांची , शाम 4.30बजे पहुंचेंगे प्रदेश कार्यालय,होगा स्वागत*

भाजपा के नव मनोनित नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी अभी छत्तीसगढ़  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  सांगठनिक प्रवास पर  हैं। श्री बाउरी नेता विधायक दल की घोषणा के बाद 18अक्टूबर की शाम 4बजे  सेवा विमान द्वारा रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से श्री बाउरी प्रदेश  भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां प्रदेश के नेताओं,कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।