रांची: लंबे इंतजार के बाद रांची यूनिवर्सटी में कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है। झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रोफेसर सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया कुलपति (Vice Chancellor) नियुक्त किया है। इस संबंध में शुक्रवार को राज्यपाल सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रोफेसर शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली स्थित गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) के स्कूल ऑफ एजुकेशन में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए प्रभावी होगी। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 की धारा 10(2) के तहत की गई है। प्रोफेसर सरोज शर्मा की इस नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि रांची विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में और गति आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *