अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार श्री अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में राज्य के सदर अस्पतालों को इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड 2022 मानकों के आधार पर विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अस्पतालों के जीर्णोद्धार, बेड क्षमता में वृद्धि तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

रांची सदर अस्पताल परिसर में 200 बेड के अत्याधुनिक स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने इसके साथ ही बोकारो, धनबाद, सरायकेला, चाईबासा, गोड्डा और रामगढ़ जिलों के लिए तैयार डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) पर चर्चा करते हुए आवश्यक संशोधन कर शीघ्र पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में धनबाद, साहिबगंज, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़ एवं गढ़वा के सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार को स्वीकृति दी जा चुकी है। बैठक में नामकुम परिसर के holistic डेवलपमेंट plan par चर्चा की गई, जहां स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सदर अस्पतालों में कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर यूनिट स्थापित किए जाने हैं। उक्त केंद्रों में जांच से लेकर उपचार तक की समुचित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। ऐसे अस्पतालों में रेडिएशन सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक अस्पताल में अलग बंकर निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने टाटा कैंसर हॉस्पिटल और मेडिको सिटी तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए रिंग रोड से जोड़ने हेतु पहुंच पथ निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी सामने आया कि राज्य में एम्बुलेंस, ट्रॉमा, आपातकालीन एवं गहन चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी है। इस स्थिति में सुधार के लिए नामकुम परिसर रांची में एक केंद्रीकृत कौशल एवं सिमुलेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया।
,यह केंद्र एक समय में 500 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने में सक्षम होगा और देश में एक अनूठा मॉडल स्थापित करेगा जिसमें प्रत्येक तल पर अत्याधुनिक सिमुलेशन प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

 राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की समस्याओं पर जसास से झारोटेफ की वार्ता, शीघ्र समाधान का आश्वासन19 बिंदुओं पर सुझाव सौंपे, अधिकांश समस्याओं के समाधान का उल्लेखप्रांतीय अध्यक्ष श्री विक्रांत कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक श्री छवि रंजन से मिला। इस दौरान झारखंड राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।महासंघ की ओर से 19 बिंदुओं पर आधारित सुझाव कार्यकारी निदेशक को प्रस्तुत किए गए, जिन पर बिंदुवार विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकारी निदेशक के द्वारा अवगत कराया गया कि इनमें से अधिकांश बिंदुओं को संशोधित संकल्प में शामिल कर लिया गया है तथा उनके अनुरूप कार्रवाई भी की जा चुकी है। शेष बिंदुओं पर कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इनहे शीघ्र ही क्रियान्वित किया जाएगा।कार्यकारी निदेशक श्री छवि रंजन ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे देश की उत्कृष्ट स्वास्थ्य योजनाओं में स्थापित करने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों एवं उनके प्रतिनिधियों के सहयोग को आवश्यक बताते हुए कहा कि संशोधित संकल्प के पश्चात योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।बैठक में झारखंड राज्य आरोग्य सोसायटी की अपर कार्यकारी निदेशक श्रीमती सीमा सिंह, महाप्रबंधक श्री प्रवीण चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ परामर्शी श्री विवेक कुमार नायक, श्री अंशु कुमार सिंह के साथ महासंघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री नितिन कुमार, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल कुमार मुर्मू, मुख्य समन्वयक श्री अरविंद कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।