*प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय आयोजन समिति बैठक*

*श्री अरुण कुमार सिंह, विकास आयुक्त, झारखण्ड अध्यक्षता में बैठक*

*तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा करते विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

राँची के मोरहाबादी स्थित मरंङ गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक आयोजित  होने वाले *Jharkhand Women’s Asian Hockey Champions Trophy-2023* की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

श्री अरुण कुमार सिंह, विकास आयुक्त, झारखंड की अध्यक्षता में हॉकी स्टेडियम स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा करते हुए सफल आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान श्री अरुण कुमार सिंह, विकास आयुक्त, झारखंड ने आयोजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खिलाड़ियों के आगमन, उनके ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक, वेंडिंग ज़ोन आदि को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए।

श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कोई कमी ना रहे इसे लेकर समीक्षा करते हुए बचे हुए कार्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मोरहाबादी मैदान में वेंडिंग ज़ोन भी बनाया जा रहा है, जहां वेंडर्स को नगर निगम द्वारा ट्रेनिंग भी जा रही है।

श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्टेडियम में प्रवेश नि:शुल्क है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मैच देखने आएं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025 के लिए झारखंड के डॉ बीरेन्द्र महतो का चयनरांची : झारखंड में लुप्त होती कठपुतली कला व नागपुरी भाषा के संरक्षण व संवर्द्धन के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए टीआरएल संकाय, रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के प्राध्यापक डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो का चयन “डॉ भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव अवार्ड – 2025” के लिए किया गया है. फतेहाबाद, आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को इस सम्मान से डॉ महतो को सम्मानित किया जायेगा.डॉ महतो ने बताया कि बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के मुख्य अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है.